# समुदाय के लिये दिशानिर्देश

- #### डुओलिंगो भाषा के शिक्षार्थियों का एक विश्वव्यापी समुदाय है

हमारा ऐसा मानना है कि सभी को भाषा ज्ञान मुफ़्त में उपलब्ध होना चाहिए। हमारे दिशानिर्देश आपसी तालमेल, जो इस समुदाय का आधार है, बनाए रखने हेतु लिखे गए हैं। यदि इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन होगा, हम समुचित कदम उठाएँगे, इसलिए इन्हें ध्यान से पढ़ें।

- #### हमेशा सभ्य आचरण रखें

हम यहाँ दुनिया भर से, भाषाओं में विभिन्न लेवल की निपुणता लेकर एक ही लक्ष्य हेतु इकट्ठे हैं \- ज्ञान प्राप्ति। जिज्ञासा, पूछताछ, और सांस्कृतिक तालमेल हमेशा ही प्रशंसनीय है। दुनिया के सभी अंचलों से आए हुए सभी लोगों के प्रति आदरपूर्वक बरताव करें।

- #### सभी लेवल के विद्यार्थियों की समुचित मदद करें

हम सब इसमें एक साथ हैं। नई भाषा सीखना एक कठिन काम है और इसके लिए धैर्य, हिम्मत और समर्पण की आवश्यकता होती है। यदि कोई ग़लत व्याकरण का प्रयोग करे या ऐसा सवाल पूछे, जिसका आपकी राय में सीधा और सरल उत्तर हो, कृपया शांतिपूर्वक उनकी मदद करें। उलटे जवाब लिखने से किसी का भला नहीं होता है। सीधी तरह समझाने में असमर्थता महसूस करते हैं? तो चुप रहें।

- #### भाषा की आंचलिक भिन्नताओं को समाविष्ट कर आदान-प्रदान करें

किसी भाषा में कई शब्द, उच्चारण चिह्न और एक ही बात को कहने के लिए विविध तरीके हो सकते हैं। हमारा मानना है कि ये भाषा की विशेषताएँ हैं। इन परिचर्चाओं में खुले दिमाग और खुले नज़रिए से भाग लें।

- #### शेयर करने से पहले सोचें

हमें आपकी सुरक्षा की परवाह है। कोई नई भाषा बोलना एक मूलतः सामाजिक क्रिया है; परंतु ऐसी कोई निजी जानकारी पोस्ट करने या आदान-प्रदान करने के विषय में सतर्क रहें, जिसका दुरुपयोग किया जा सके। इसमें आपका फ़ोन नंबर, जन्म तिथि, पता, आपका घर में रहने का समय, या अन्य निजी जानकारी जिससे आपकी गोपनीयता को ख़तरा हो, शामिल हैं। सीधे शब्दों में : अनावश्यक जानकारी ना दें। व्यक्तिगत डाटा साझा करने और दूसरों को भी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने के कारणवश आपका पोस्ट या ख़ाता हटाया जा सकता है।

* * *

# कृपया डुओलिंगो का उपयोग इन बातों के लिए नहीं करें...

- #### शब्दों और कार्यों से किसी व्यक्ति या लोगों के समूह पर आक्रमण करना

डुओलिंगो सभी पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षित जगह है। उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। नफ़रत फैलाने वाले चिह्न, नाम और शब्दों के उपयोग — साथ ही परेशान करने, पीछा करने, और किसी के प्रति सेक्स-संबंधित टिप्पणी करने — को दुरुपयोग माना जाएगा। यह नग्नता और व्याकुलता उत्पन्न करने वाले प्रोफ़ाइल चित्र और उपयोगकर्ता नाम के लिए भी लागू होता है। जैसा कि [शर्तों](https://hi.duolingo.com/terms) में कहा गया है, Duolingo छवियों को बदलने या अपने विवेकाधिकार पर इन खातों को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखता है। यह ध्यान में रखें : यदि आपके व्यवहार से कोई आहत महसूस कर रहा है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। हम इन रिपोर्टों को गंभीरता से लेते हैं और यदि हमारी टीम द्वारा आपकी ऐसी गतिविधि को सत्यापित किया गया तो आपका खाता रद्द कर दिया जाएगा।

- #### स्क्रिप्ट या दुर्भावनापूर्ण रूप से धोखा देना

डुओलिंगो सत्यनिष्ठा से सीखने में विश्वास रखता है। यदि आप धोखाधड़ी या डुओलिंगो के एक ऐसे तरीके से उपयोग के बारे में जानकारी व निर्देश साझा करने के उद्देश्य से लिख रहे हैं, जिससे प्रणाली, समुदाय, शिक्षा, डेटा या अनुभव एक नकारात्मक या महत्वपूर्ण ढंग से प्रभावित हो सकते हैं, तो आपके खाते और पोस्ट को हटाया जा सकता है।

- #### भड़कानेवाले मत प्रकट करना

नफ़रत भरी, अश्लील और विषय से भटकी हुई टिप्पणियों का सीखने में कोई योगदान नहीं है। गाली-गलौज का भी नहीं (लोगों को ऐसे शब्द कहीं और खोजने दें)। डुओलिंगो परिचर्चाओं से इन्हें दूर रखें।

- #### संक्षेप में

हम इस तरह की सामग्री बर्दाश्त नहीं करते :

- अवैध
  - अश्लील
  - बहुत अपमानजनक या हिंसक
  - स्पैम
  - धमकी, सताना, या उत्पीड़न
  - नस्लवाद या असहिष्णुता के साथ जुड़े
  - छल से कोई अन्य व्यक्ति होने का दावा करना या औरों को गुमराह करना
  - व्यक्तिगत गोपनीय जानकारी

कृपया इन दिशा-निर्देशों से बचने के रास्ते निकालने में अपना समय बर्बाद न करें। जो भी सामग्री इन दिशा-निर्देशों की भावना के विपरीत होगी, हम उसे हटा देंगे, और आप बिना किसी चेतावनी के डुओलिंगो के इस्तेमाल का अधिकार आंशिक या पूर्ण रूप से खो सकते हैं। इन दिशा-निर्देशों का पालन करके, हम सब एक रोचक और उपयोगी शिक्षण समुदाय के लिए योगदान करेंगें.
